खत्म हो जाए बेसन तो परेशान होने के बजाए, इन चीजों से चलाएं काम

ग्राम फ्लोर जिसे बेसन या चना आटा के नाम से भी जाना जाता है। बेसन का उपयोग हमारे रसोई में बेसन के लड्डू, बूंदी, कढ़ी से लेकर कई तरह के व्यंजन और डिशेज बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बेसन का उपयोग भोजन के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही ब्यूटी और हेल्दी स्किन के लिए भी महिलाएं बेसन का उपयोग करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि किचन में बेसन खत्म हो जाता है, जिसके कारण हम बेसन का उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे समय पर आप समझदारी और जानकारी के साथ घर पर रखे इन चीजों का उपयोग बेसन के स्थान पर कर सकते हैं।

मल्टीपर्पज आटा
मल्टी पर्पज आटा का उपयोग नियमित रूप से किचन में किया जाता है। इसका उपयोग बेसन के विकल्प के रूप में कर सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल अक्सर ग्रेवी को गाढ़ा या कढ़ी के पतलेपन को कम कर गाढ़ा करने के लिए पानी में घोल कर इस्तेमाल किया जाता है। बेसन न होने पर आप मल्टी पर्पज आटा को पानी में घोलकर कढ़ी या ग्रेवी के लिए यूज कर सकते हैं।
चावल का आटा
चावल का आटा बेस्ट ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है। बेसन न होने पर इसका उपयोग किया जा सकता है। चावल आटा को भी पानी में घोलकर ग्रेवी या कढ़ी में डालने से गाढ़ी हो जाएगी।
कॉर्न स्टार्च
बेसन न होने पर आप कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉर्न स्टार्च का उपयोगज्यादातर सॉस, ग्रेवी, सूप को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। बेसन का उपयोग भी ग्रेवी और कढ़ी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है।
आलू स्टार्च
आलू स्टार्च का इस्तेमाल उन चीजों को गाढ़ा करने के लिए यूज किया जाता है। जिस व्यंजन को गाढ़ा करने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है उसमें बेसन की जगह आलू स्टार्च का उपयोगकर सकते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होता है, जो हेल्थ के लिए भी बढ़िया है।
बादाम का आटा
बादाम का आटा भी ग्लूटेन फ्री आटा है। इसका स्वाद काफी बढ़िया होता है, इसका इस्तेमाल भी आप बेसन के विकल्प के रूप में कर सकते हैं। कुकीज और पैन केक के लिए यह बेस्ट है।
सोया आटा
सोया आटा बेसन न होने पर बेस्ट विकल्प की तरह काम करेगा। सोया में प्रोटीन के बढ़िया स्रोत पाए जाते हैं, जिसका उपयोग यदि आप कुकिंग के लिए करते हैं, तो आपके स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलेंगे।