इलियाना डी क्रूज पहली बार बेटे को घुमाने निकलीं, राजकुमार-पत्रलेखा का रोमांटिक

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह अपना मदरहुड जमकर एंजॉय कर रही हैं। वह पूरी तरह से बेटे के लालन-पालन में खोई हुई हैं। इलियाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार मां बनने का अनुभव शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने लाडले ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ की तस्वीरें फैंस के लिए डालती हैं। कोआ का जन्म 1 अगस्त को हुआ था और वह करीब ढाई महीने का हो चुका है।

इस बीच इलियाना बेटे के साथ पहली बार आउटिंग पर निकलीं। इलियाना ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें इलियाना ने बेटे को स्ट्रालर में लेटा रखा है और वह झुककर उसे देख रही हैं। इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “बेबी और मां पहली बार लंच पर निकले हैं..’ इस दौरान इलियाना काफी फिट दिखीं।
उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस के ऊपर डेनिम शर्ट और कैप पहन रखी थी। इलियाना ने अभी तक अपने पार्टनर का चेहरा रिवील नहीं किया है। खबरें हैं कि उन्होंने 13 मई को गुपचुप शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि इलियाना ने कोर्ट मैरिज की। अभी तक इलियाना ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
फराह खान ने शूट करने के साथ शेयर किया राजकुमार-पत्रलेखा का वीडियो
अभिनेता राजकुमार राव का उनकी पत्नी पत्रलेखा संग एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि राजकुमार घर की बालकनी में पत्रलेखा को अपनी बाहों में पकड़े कुछ बातें कर रहे हैं।
दोनों पूरी तरह एक-दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। तभी अचानक अभिनेता साकिब सलीम आकर दोनों को डिस्टर्ब कर देते हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं, जबकि फराह वीडियो को शूट करने में बिजी हैं। बता दें कि ये पांचों सेलेब्रिटी गहरे दोस्त हैं। शुक्रवार की रात वे मौज-मस्ती कर रहे थे।
फराह ने कैप्शन में लिखा, “पागल दोस्तों के साथ पागल रात, राजकुमार राव और पत्रलेखा और उन्होंने कहा कि यह नहीं चलेगा साकिब सलीम और हुमा कुरैशी पैपराजी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं..” पत्रलेखा ने फराह की पोस्ट पर कमेंट किया, “लव यू।” राजकुमार ने लिखा, “लव यू मैडम।” राजकुमार और पत्रलेखा बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों ने 15 नवंबर 2021 को लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी।