कोहरे के कारण गंग नहर में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

 

राजस्थान:श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक कार गंग नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति का शव रात को ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों के शव रविवार सुबह निकाले गए।
साधुवाली में गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद रात 10-11 बजे सभी अपने घर जाने लगे। इसी दौरान कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार गंग नहर में गिर गई। कार में (28 साल) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, संजय (29 साल) पुत्र पूर्ण राम जाति बिश्नोई निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू (30 साल) बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) सवार थे। चीखने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने संजय को निकाला। आननफानन में संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं कार सवार अजमेर और रविंद्र उर्फ रोडू नहर में ही बह गए। सिविल डिफेंस टीम स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च करवाई गई। रविवार सुबह दोनों व्यक्तियों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। कार भी निकाली गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक