भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

बारिश के साथ ओलावृष्टि, लाहौल में बर्फबारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को वर्षा हुई जबकि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है और प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को केलांग में 3 सैंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है जबकि राजधानी शिमला में 5, भुंतर में 12.3, चम्बा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

शुक्रवार को धौलाकुंआ में प्रदेश का अधिकतम तापमान 25.6, राजधानी शिमला का 16 डिग्री तापमान रहा है। लाहौल घाटी के पर्यटन स्थल कोकसर, नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, दारचा समेत घाटी के समूचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. सुरिंद्र पाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब दक्षिण हरियाणा व आसपास के क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिससे हिमाचल में आगामी दिनों अभी मौसम साफ व शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसम्बर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक