पंजाब से दूध या दारू नहीं एसवाईएल का पानी मांग रहा है हरियाणा : नवीन जयहिंद

रोहतक। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उनके नाम एक संदेश जारी करते हुए कहा कि हरियाणा दूध या शराब नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने हक़ का पानी मांग रहा है।

पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हरियाणा को हक़ का पानी दे ताकि हरियाणा के किसानों की बंजर पड़ी जमीन पर खेती कर सके। हरियाणा तो वैसे भी मान साहब की ससुराल है तो हरियाणा के प्रति उनकी और अधिक जिम्मेदारी बनती है कि वे यहाँ के किसानों के लिए इतना तो कर ही सकते हैं।
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की जनता को दोगले नेता, दोगले दल वालों से लोगों को सावधान रहना होगा। हरियाणा की लगभग 10 लाख एकड़ जमीन बिना पानी बंजर पड़ी है और 60 % लोगों तक शुद्ध पानी नहीं पहुँच पा रहा है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।

जयहिंद ने कहाकि 22 अक्टूबर को रोहतक में एक पंचायत की जा रही है जिसमें पूरे प्रदेश से लोग आएंगे। सर्वसम्मति से आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। जयहिंद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन शुभकामनाएं देते उनके लम्बे, खुशहाल व स्वस्थ जीवन की कामना की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक