पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन

नई दिल्ली। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार (15 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली में किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

आपको बता दें कि गिल 2004-16 तक पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने स्टेटिस्टिक्स और प्रोग्राम इम्प्लिमेन्टेशन मंत्री का पद की जिम्मेदारी भी संभाली।

पंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने ‘एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स’ नामक पुस्तक भी लिखी थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक