खेत जाने से डर रहे किसान, तेंदुए ने डेरा डाला

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ और खैरागढ़ के बीच स्थित मां भवानी मंदिर से सटे जंगल में फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे लोगों में दहशत है। शुक्रवार को तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो लोगों ने बना लिया। जानकारी के मुताबिक, भवानी मंदिर क्षेत्र से लगे ग्राम बनबोड़ में एक किसान के खेत में ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था। वो पेड़ पर इस डाली से उस डाली पर चढ़ रहा था। अचानक किसान की नजर तेंदुए पर पड़ी, तो वो घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को खबर की, जिसके बाद वहां अन्य लोग भी पहुंचे।

कुछ गांववालों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी है। लोगों का कहना है कि अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन उन्हें आशंका है कि वो अपने परिवार के साथ है, जिसमें एक मादा तेंदुआ और उसके 2 शावक भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तेंदुआ के देखने पर वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए यहां किसी जंगली जानवर के नहीं होने की बात कही थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक