13-19 नवंबर 2023: साप्ताहिक राशिफल, जानें आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित कुछ परेशानी बनी रह सकती है। हफ्ते की शुरुआत में व्यर्थ के तनाव तथा वाद विवाद से दूर रहने की सलाह रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य से आपको आराम मिलेगा, अचानक धन का लाभ मिल सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी ,अगर कोई समस्या है, तो वह दूर होगी। परिजनों का सहयोग लाभ देगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्‍ताह वृषभ राशि के जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता पदलाभ में वृद्धि देने वाला रहेगा। व्यापारिक स्थिति इस हफ्ते सामान्य बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। हफ्ते के मध्य में आलस्य आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते धन प्राप्ति हेतु स्थितिअच्छी बनी रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा तथा प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस हफ्ते धन का लाभ आपको मिलेगा तथा धन से जुडी दिक्क़तें दूर होंगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। इस हफ्ते सेहत सम्बन्धी समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। हफ्ते का अंतिम भाग भागदौड़ तथा धन खर्च वाला रहेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुभफलों की प्राप्ति मिलेगी। धन लाभ को लेकर स्थिति इस हफ्ते अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको अपने परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने की सम्भावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखेंं, पेट का कोई रोग आपको दिक्कत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआत में धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको संयम के साथ कार्य करना लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा अधिकारी के साथ सामंजस्य बना कर चलें। इस हफ्ते कोई पुराना अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनदं बना रहेगा। किसी व्यापारिक प्रपोजल से आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में दौड़भाग बनी रह सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको लाभ मिलेगा। संतान की कोई समस्या परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से आपको अचानक कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग द्वारा अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में अचानक धन वृद्धि के योग रहेंगे। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च तथा कार्यों में समस्या दे सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा बना रह सकता है। इस हफ्ते आपको अचानक धन प्राप्ति के योग उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से रिस्ते मजबूत होंगे। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआत में कोई शारीरिक तथा मानसि‍क तकलीफ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी। व्यापर से जुड़े जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग आपको इस हफ्ते मदद देगा। धार्मिक कार्यों में रूचि अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कोई व्यापारिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि देखने को मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको दैनिक जीवन में कुछ दिक्क़ते मिल सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं, शारीरिक थकावट बनी रह सकती है। धन का व्यय होगा। संतान से सहयोग मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों को अपने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। इस हफ्ते भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा तथा आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। इस हफ्ते धन सम्बन्धी मामलों में आपको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। संतान को लेकर कुछ दिक्क़तेंं, आपको हो सकती हैं। इस हफ्ते जीवनसाथी द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। माता का सुख मिलेगा तथा छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी शुभ कार्य हेतु धन का व्यय संभव है।

(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य है। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक