नेल्स कटवाते समय देखिये डॉगी ने किया कैसा ड्रामा

सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में ड्रामेबाज डॉगी का कातिलाना रिएक्शन देखने लायक है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक डॉगी संस्कारी बच्चा बन अपने नाखून कटवा रहा है।
हालांकि, उसे नेल्स कटिंग पसंद नहीं है। वह कई बार नखरे भी कर चुका है। अब उसका ड्रामा देखने लायक रहता है। कई बार डॉगी के ड्रामे से उसका दोस्त भी परेशान हो जाती है। हालांकि, डॉग के ड्रामे में भोलापन देख लड़की गुस्सा नहीं करती है। इसका फायदा डॉगी को मिलता है। वह हर बार नेल्स कटिंग के समय नखरे करता है। इस वीडियो में भी वह बेहद हास्यास्पद ड्रामे करता है।
लड़की नेल कटर लेकर जैसे ही नाखून काटने की कोशिश करता है। उस समय वह अपने पैर पीछे खींचने लगता है। लड़की यानी उसका दोस्त पैर को मजबूती से पकड़ कर रखती है। इसके बाद फिर वह नाखून काटने की कोशिश करती है। इस बार भी डॉगी मुंह फेरकर ड्रामे करने लगता है।
मानो डॉगी को नाखून नहीं कटाना है। उस समय लड़की सांकेतिक भाषा में कहती है कि नेल्स तो आज ही कटेंगे। यह कहकर लड़की नेल्स काटने के लिए हाथ आगे करती है। उसी समय ड्रामेबाज डॉगी बिल्कुल इंसानों की स्टाइल में औंधे मुंह धड़ाम से गिर जाता है। मानो उसको दौरा पड़ गया है। वह बेहोशी का ढंग कर उल्टी दिशा में गिरता है। यह सीन देखने लायक है।
इस वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-And the Oscar goes to…। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 56 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, 5 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।
सोर्स : दैनिक जागरण
