ठाकुरमुंडा वन रेंज की टीम ने 4 शिकारियों को किया गिरफ्तार

मयूरभंज: ओडिशा के मयूरभंज जिले में करंजिया, दुशियानी और ठाकुरमुंडा वन रेंज की एक संयुक्त टीम ने रविवार को विजडीहा चेक गेट के पास से चार शिकारियों को गिरफ्तार किया।

वन विभाग ने शिमिलिपाल बाघ संरक्षण परियोजना के अंदर चार शिकारियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे हाथी दांत को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। उन्हें मोटरसाइकिल पर हाथी दांत ले जाते समय चंपाझारन के पास ठाकुरमुंडा वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
शिकारियों के कब्जे से दो हाथी दांत, तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नित्यानंद सिंह (24), चुमुरु सिंह (23), लच्छू सिंह (30) और राजू बंकिस्टा (27) के रूप में हुई है।वन विभाग अब आरोपियों से पूछताछ कर वन्यजीव तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगा रहा है.