आइरा-नुपुर के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू, शेयर की Photos

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई पिछले साल नवंबर में हो गई थी। आइरा और कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। अब वे 2024 की शुरुआत में शादी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मैरिज डेट 3 जनवरी है। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं। आइरा ने शुक्रवार (3 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर केलवन फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आइरा व नुपुर काफी खुश दिख रहे हैं।

फंक्शन में दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे, जिनमें से सभी ने खुशी और मौज-मस्ती से समय बिताया। नुपुर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आइरा की पोस्ट शेयर की और बताया कि वो कितने खुश हैं। अपनी एक स्टोरी में उन्होंने प्यार से आइरा को देखा और उनके लिए बड़ा ही प्यारा सा कैप्शन लिखा। आइरा को मराठी स्टाइल में पेशवाई नथ और पिंक कलर की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है।
नुपुर डेनिम पैंट के साथ प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि केलवन सेरेमनी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादियों में होती है। इस परंपरा में दुल्हन और दूल्हे के माता-पिता एक-दूसरे के परिवारों को खाने पर आमंत्रित करते हैं। दोनों पक्षों की ओर से कुछ उपहार भी दिए जाते हैं। साथ ही दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद मिलता है
View this post on Instagram
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे