शत्रुजीत सिंह कपूर बने नए डीजीपी, जानें आईपीएस अफसर के बारे में…

चंडीगढ़: आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं। मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वह पीके अग्रवाल की जगह लेंगे, जो कि 15 अगस्त को रिटायर हुए। आपको बता दें कि कपूर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पीके अग्रवाल को हरियाणा पुलिस अकादमी द्वारा गर्मजोशी से विदाई दी गई।
हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ”हरियाणा पुलिस के डीजीपी पीके अग्रवाल को विदाई। मधुबन में अपनी विदाई परेड के दौरान उन्होंने ईमानदारी और अच्छे इरादों के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी 35 साल की समर्पित सेवा को सलाम!”
शत्रुजीत सिंह कपूर की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पैनल समिति की बैठक के छह दिन बाद हुई है। हरियाणा के डीजीपी का पद के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों मुहम्मद अकील (1988 बैच), डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा (1989 बैच) और शत्रुजीत सिंह कपूर (1990 बैच) को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कपूर इससे पहले विजिलेंस में थे। वह इस पद के लिए सबसे आगे थे। जिस दिन चयन प्रक्रिया शुरू हुई, उसी दिन उनका चयन निश्चित लग रहा था।
2014 में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा की सत्ता में आने पर उन्हें राज्य का पहला सीआईडी प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। उन्हें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए खुली छूट दी गई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक