दौसा में सुबह से तेज से मध्यम बारिश, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

दौसा। दौसा सावन माह में मानसून मेहरबान हैं। पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही छितराई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही जिलेभर में बारिश का दौर चल रहा है। यहां सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुआ झमाझम बारिश दौर करीब 20 मिनट चला, इसके बाद भी लगातार रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। जिले के महुवा, मंडावर, मेहंदीपुर बालाजी, सिकराय, मानपुर, सिकंदरा, बांदीकुई, बसवा, भांडारेज व दौसा में हुई बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। सुबह शुरू हुई बारिश के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं आवाजाही थमने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई तथा लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक