एक-दूसरे को उंगली दिखा रहे विधायक और कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, मंत्री के पहुंचते ही हुए शांत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही कांग्रेसी नेताओं में गुटबाजी खुलकर सामने दिखाई दे रही है। शुक्रवार को कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल पत्रकारों के सामने ही मंच पर आपस में भिड़ गए।

दरअसल, दोनों के बीच कुर्सी को लेकर विवाद देखा गया। विधायक ममता चंद्राकर ने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए तो कन्हैया अग्रवाल विधायक से भिड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह तीखे लहजों से दोनों एक-दूसरे को उंगली दिखाकर बात कर रहे हैं। कन्हैया अग्रवाल मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी नेता के तौर पर माने जाते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि मंत्री और विधायक की गुटबाजी अब सामने आ गई है।

कांग्रेस कमेटी के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे और सभी मंत्री मो. अकबर का इंतजार कर रहे थे। हालांकि मोहम्मद अकबर के आते ही मामला शांत हो गया। लेकिन इस विवाद को राजनीतिक चस्मा से देखा जाए तो पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और मंत्री मो. अकबर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस कमेटी के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे और सभी मंत्री मो. अकबर का इंतजार कर रहे थे। हालांकि मोहम्मद अकबर के आते ही मामला शांत हो गया। लेकिन इस विवाद को राजनीतिक चस्मा से देखा जाए तो पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और मंत्री मो. अकबर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक