72 घंटे सिर्फ फलों का सेवन कर पा सकते है कई फायदे

फ्रूटेरियन डाइट : फल हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। फलों में कई पोषक तत्व मौजूद होते है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। फलों में वे सभी तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। फल खाने से आपको हाइड्रेटेड रहने और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। फलो से जुड़ा एक डाइट जो अभी काफी ट्रेंड में है।जी हाँ फ्रूटेरियन डाइट। क्या आप जानते है फ्रूटेरियन डाइट क्या है और इसके फायदे तो जानिए :

अगर तीन दिन यानी कि 72 घंटे सिर्फ फलों का सेवन किया जाए तो उसे फ्रूटेरियन डाइट कहा जाता है। हालांकि अगर आप तीन दिन सिर्फ फलों का ही सेवन करते हैं तो इससे शरीर को फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है। फलों में मौजूद मिनरल्स, विटामिन्स, खनिज और अन्य पोषक तत्व फायदे पहुंचाते हैं।
इम्युनिटी बूस्ट : अगर आप फ्रूटेरियन डाइट अपनाते हैं तो आपके शरीर की इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होगी। फलों में मौजूद पोषक तत्व आपकी शरीर को ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही यह संक्रमण से होने वाले बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद होता है।
पाचन-शक्ति : फ्रूटेरियन डाइट शरीर की पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में पाए जाने वाले मिनरल्स आपकी पाचन को मजबूत करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को छुटकारा दिलाने में मदद करता है। साथ ही फलों का सेवन करने से पेट साफ रहता है।
वजन : फ्रूटेरियन डाइट अपनाने से आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व शरीर के फैट को कम करता है। जिससे बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही फलों में मौजूद फाइबर पोषक तत्व कोलेस्ट्राल को बढ़ने से रोकता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।