जोरावरगढ़ व शिव शक्ति व्यायामशाला में की गयी शस्त्र पूजा

झुंझुनू: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व जोरावर गढ़ जन कल्याण संस्थान द्वारा सब्जी मंडी स्थित जोरावर गढ़ में विजयादशमी व महाराव शेखा की जयंती मनाई गई। शस्त्र पूजन किया गया।

इस दौरान करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, सुल्तान सिंह, पूर्व पंसस गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह तोलियासर, उपाध्यक्ष अजय सिंह नरूका, जोरावर गढ़ जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष कर्नल हेमसिंह मंड्रेला, बजरंग सिंह ख्याली, श्रवण सिंह शेखावत, मनोहर सिंह मौजूद थे।
इधर, बजरंग दल की ओर से शिव शक्ति व्यायाम शाला में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष जयराज हिन्दू, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर पाटोदिया, अखाड़ा प्रमुख विनय कुमावत, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक दीपक शर्मा, सुरेश सैनी थे।
नवलगढ़| अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महिला परिषद एवं ओजस्विनी की ओर से शस्त्र पूजन हुआ। सीकर से आए प्रांत अध्यक्ष महेंद्र रामसेवजिका व गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में दीपिका शर्मा को नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश सैनी, चंद्रप्रकाश पाराशर मौजूद थे।