मणिपुर की वजह से सो नहीं पा रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह : सीएम हिमंता सरमा

असम. असम के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया आज मणिपुर में जो भी हालात हैं, उसके पीछे कांग्रेस की ही कारस्तानियां हैं। साथ ही उन्होंने यहां की हिंसा के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। इसी दौरान सरमा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर की वजह से रातों को सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने मुझे तड़के तीन बजे फोन किया और मणिपुर की एक विशेष घटना पर चर्चा की। हम हमेशा सार्वजनिक रूप से अपने कामों के बारे में बात नहीं करते हैं। सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि उत्तर पूर्वी राज्य हमेशा संघर्ष में उलझे रहें। चाहे वह सीमा पर चल रहा संघर्ष हो या फिर सामुदायिक संघर्ष। उन्होंने कहा कि नेहरू ने एक एंग्लो इंडियन को उत्तर पूर्वी राज्यों की समस्या को हल करने के लिए नियुक्त किया। इसके बाद से ही यह सभी संघर्ष शुरू हुए।

गौरतलब है कि मंगलवार को संसद भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई मणिपुर के हालात को लेकर सरकार पर जमकर सवाल उठाए थे। हिमंता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब उत्तर पूर्वी राज्यों में जातीय समूहों को सुरक्षा की जरूरत थी तब कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि संविधान बनाते समय भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मणिपुर का संघर्ष रातों-रात शुरू नहीं हुआ है। इसका लंबा इतिहास है और कांग्रेस इसके लिए एकमात्र जिम्मेदार है। पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि जब भी संघर्ष चल रहा था तो कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने कभी भी इन राज्यों का दौरा नहीं किया। जब उन्होंने दौरा किा तो केवल नॉर्थ ईस्ट के लोगों को ब्लेम किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक