हिमाचल में जारी मौत का कहर, भूस्खलन में फिर दबे कई लोग

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में तबाही का मंजर थम नहीं रहा है। बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। शहर के कृष्णा नगर से सटे लालपानी इलाके में मंगलवार शाम को हुए भूस्खलन से करीब पांच मकान धराशायी हो गए। इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटरहाउस भी ध्वस्त हो गया। स्लाटरहाउस का भवन गिरने से कई लोगों के दबने की आशंका है।
बताया जाता है कि हादसा विशालकाय पेड़ गिरने से शुरू हुआ। सबसे पहले पेड़ मकानों पर गिरा। इसके बाद मकान एकदूसरे पर भरभराकर गिरते चलेग गए। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि स्लाटरहाउस की इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन की यह तीसरी घटना है। सोमवार को समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई मलबे में लापता हैं। इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पिछले तीन दिन शिमला में हो रही भारी बारिश के कारण करीब 80 पेड़ों के धराशायी होने से कई मकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में कम से कम 55 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। राज्य में सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं। राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। चंडीगढ़-शिमला 4-लेन राजमार्ग के साथ-साथ अन्य मुख्य सड़कें खोल दी गई हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- मैंने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से बात की। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मैंने जेपी नड्डा जी, खड़गे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका जी से भी बात की। स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला मौसम की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। शिमला में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक