खूनी संघर्ष हुआ दुकान पर कब्जे के लिए, फायरिंग और पथराव से 9 लोग घायल

उत्तर प्रदेश। आगरा में दुकानों पर कब्जा लेने के विवाद में शनिवार की शाम शालूबाई गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। सात लोगों को गोलियां लगी हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हथियार और कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। छह लोगों को मौके से पकड़ा गया है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के शालूबाई गांव की है। गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे दरबारीलाल निवासी चाचीपुरा खंडेर से कुछ लोग दुकानों पर शटर लगाने आए थे। दुकानों को लेकर राम सिंह निवासी तालपुरा थाना फतेहाबाद आदि से इनका विवाद चल रहा है। शटर लगाने का राम सिंह पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए।

आरोप है कि इस दौरान राम सिंह पक्ष के लोग छत पर चढ़कर पथराव व फायरिंग करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग में दरबारी लाल पक्ष के भूपेंद्र के पैर में और दीपक के सीने में गोली लगी है। साथ ही छोटू पुत्र दरबारीलाल के पैर व गर्दन, गुलाब सिंह पुत्र रामजीलाल के हाथ, दरबारीलाल के कमर और नेत्रपाल पुत्र रामजीलाल के हाथ, पुष्पेंद्र के पैर में छर्रे लगे हैं। दूसरे पक्ष के गुमान सिंह पुत्र भागीरथ व सचिन पुत्र मायाराम निवासी तालपुरा भी घायल हुए हैं। इस दौरान दुकान के सामने रखी लकड़ियों और कूड़े में आग भी लगा दी गई। फायरिंग, पथराव व आगजनी की सूचना पर डीसीपी सोमेंद्र मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी लेने से तमंचे, पौनिया, बंदूक और राम सिंह के घर से कारतूस का जखीरा बरामद किया।

वहीं घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों में भूपेंद्र व दीपक को आगरा रेफर किया गया। दरबारी लाल पक्ष का दावा है कि दुकानों का मुकदमा चल रहा था। इसमें कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला कर दिया था। इसी के बाद दुकानों पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक