डेंजर जोन पर हुआ बड़ा हादसा, बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, महिला की मौत

उत्तरकाशी: यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली। जबकि एक युवक घायल हो गया है, जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस, जिसमें 17 श्रद्धालु सवार थे, उस बस के ऊपर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल (30) की मौत हो गयी। जबकि, मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया। जिसे देहरादून रेफर किया गया। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
यमुनोत्री रोड के डबरकोट में लगातार पत्थरों की बारिश होना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले ही उत्तराखंड पुलिस के भी एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक