पुलिस के दावे फेल, चाइनीज मांझे से 20 घायल

मेरठ: चाइनीज मांझे पर रोक के पुलिस के दावे फेल हुए। वसंत पंचमी के दिन चाइनीज मांझे से 20 से अधिक लोग घायल हुए। कैंट बोर्ड कर्मचारी का जहां कान कट गया। वहीं, स्कूटी पर जा रही महिला के पैर में मांझा फंसने से पैर में गहरा जख्म हो गया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड निवासी रवि कुमार उर्फ बजाज चौधरी कैंट बोर्ड में जीआरएम है। गुरुवार सुबह कैंट बोर्ड कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था। रवि उसमें शामिल होने जा रहे थे। तभी सदर बाजार थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रवि का कान और गाल कट गया। रवि ने तत्काल अपने साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी सविता अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी सविता पति के साथ बाजार जा रही थी। तभी महिला के पैर में चाइनीज मांझा उलझ गया। इसी वजह से महिला की स्कूटी फिसल गई। चाइनीज मांझे से महिला का पैर भी कट गया। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। स्कूटी काफी दूर पर घिसटती चली गई।

तब आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दंपति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा कांच के पुल निवासी समीर के हाथ में भी चाइनीज मांझा लगने से लहूलुहान हो गया। हापुड़ रोड पर चाइनीज मांझे से दिनेश कुमार घायल हो गए। वहीं, खैर नगर में मोहम्मद अनीस भी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। इसी तरह से करीब 20 लोग मांझे की चेपट में आने से घायल हो गए। करीब पांच लोगों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक