नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। वह शिमला के ठियोग में पंचायत समिति सदस्य के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बने एक साल होने को है और अब तक एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। प्रदेश में विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र में पंचायत की इकाई सबसे महत्वपूर्ण है। पंचायत स्तर पर कार्यकत्र्ता एक-एक व्यक्ति से जुड़े और लोगों को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के लोगों से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के इस झूठ का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
