कुमार स्वामी ने शिमला में हज़ारों श्रद्धालुओं को बताई माँ दुर्गा की भक्ति की शक्ति

शिमला। मंत्र के एक शब्द से बड़ी से बड़ी समस्या, कष्ट व रोग का निवारण सहज ही हो जाता है। इसमें इतनी शक्ति होती है जिसका अंदाजा आधुनिक विज्ञान नहीं लगा सकता। बड़ी से बड़ी महामारी व शक्तिशाली मृत्यु प्रदान करने वाले कीटाणुओं का विनाश भी मंत्र के शब्द से संभव है। इसे न केवल भारत अपितु अरब देशों ने भी मान लिया है। उन्होंने स्वयं मंत्र का पाठ किया और वे केवल 3 मिनट में ही अपनी समस्याओं, कष्टों व दुखों से मुक्त हो गए। अबू धाबी यूएई में आयोजित महासम्मेलन में सम्मिलित समस्त विश्व के धार्मिक विद्वानों, डाक्टरों, वैज्ञानिकों और मंत्रीगणों ने इसका अनुभव किया है। स्वयं प्रेसीडेंट डा. अल जबेर ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों ने मात्र बोला है लेकिन श्री कुमार स्वामी जी ने प्रेक्टिकल करके दिखाया है-ये उद्गार महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने होटल पीटर हॉफ में श्रद्धालुओं से खचाखच भरे समागम में व्यक्त किए।

मां दुर्गा के परम शक्तिशाली पाठ को ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को अवधान के माध्यम से तत्क्षण दुखों से मुक्त कर दिया। समागम में श्रद्धालुओं के अनुभव सुनकर वहां उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी हैरान रह गए। समागम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, ध ार्मिक संस्थाओं के विद्वानों, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रभु कृपा ग्रहण की। समागम में आए श्रद्धालुओं के लिए अनवरत रूप से लंगर चलता रहा।
परम पूज्य ब्रह्मपि श्री कुमार स्वामी जी ने कहा कि यूएई में जब अवधान महायोग करवाया गया तो विश्व भर से आए धर्मगुरु, डाक्टर, वैज्ञानिक और सरकारों के प्रतिनिधि अपार ऊर्जा से भर गए। अवधान महायोग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव और डिप्रेशन से मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिक प्रसन्नता और संतुष्टि उन्हें कभी नहीं प्राप्त हुई। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आए धर्मगुरुओं, डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने जब देखा कि सनातन पुरातन रहस्यों से हर प्रकार के रोगों और समस्याओं का समाधान हो सकता है तो वे अवाक रह गए। अमेरिका और यूरोपीय देशों से आए डाक्टरों ने कहा कि वे खुद हजारों लोगों के मेडिकल प्रमाण देख चुके हैं कि किस तरह उनके वे रोग दूर हो गए जिनका समाधान मेडिकल साइंस के पास भी नहीं था। विश्व के अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश किसी भी विचारधारा को तब तक नहीं मानते जब तक कि वे तथ्यपरक अनुभव से न गुजरें। उन्होंने भी बीज मंत्रों को मान्यता दे दी है। महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने कहा कि जो व्यक्ति उत्कील, परिहार पाठ करता है, मां दुर्गा उसके सारे दुख दूर कर देती है। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान मां दुर्गा के इस पाठ न हो। पाठ करने वाले के लिए संसार में कुछ भी दुर्लभ नहीं रह जाता है। मां दुर्गा का यह पाठ गायत्री मंत्र व सभी देवताओं के मंत्रों से करोड़ों गुणा शक्तिशाली है। इसके जाप करने से व्यक्ति वेदवेत्ताओं में श्रेष्ठ तथा ब्रह्मा के समान हो जाता।