साक्षात्कार तय करेगा यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर: प्रदेश में हो रहे यूथ कांग्रेस के चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई है। इन चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ दावपेंच खेल रहे हैं, लेकिन इस बार वोटिंग के साथ-साथ इंटरव्यू उम्मीदवारों का भाग्य तय करेगा। वोटिंग में टॉप थ्री रहने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यूमें शामिल किया जाएगा जाएगा। जिनमें एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे।

इस बार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को वोटिंग के पहले दिन करीब 50 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिनमें करीब 10 हजार ने वोट डाला। यूथ कांग्रेस में नौ की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष व आठ उपाध्यक्ष होंगे, जिसमें तीन ऑपन, एससी, एसटी रिजर्व, ओबीसी, एक माइनॉरिटी व एक महिला का पद आरक्षित रहेगा। साथ ही इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह यूथ कांग्रेस में भी शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष होंगे। इस बार 40 जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के चुने जाएंगे। इनमें 27 जिलों में एक-एक जिलाध्यक्ष व जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में 2-2 जिलाध्यक्ष होंगे। जोधपुर में 3 जिलाध्यक्ष बनेंगे। चुनाव में महासचिवों की संख्या को 10 से 45 कर दी है, जिसमें 14 सीटें ओपन होंगी।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरे:

सुधीन्द्र मूंड: जाट समाज से आने वाले और शेखावाटी से एकमात्र उम्मीदवार हैं। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से हैं व वर्तमान में झुंझुनूं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। मूंड एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासरा के नजदीकी मने जाते हैं।

अभिमन्यू पूनिया: पूर्व एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर, जालौर सहित विश्नोई समाज में मजबूत हैं। मूलत: हनुमानगढ़ के संगरिया से हैं।

राकेश मीणा: एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहें हैं। जयपुर ग्रामीण लोकसभा और चौंमू से आते हैं। मीणा समाज में पकड़ है पुराणी टीम के साथ मजबूती से मैदान में दावेदारी पेश कर रहे हैं।

सतवीर चौधरी: राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ अध्यक्ष रहें हैं। वर्तमान में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष हैं। जयपुर जिले के पवालियां गांव से है। युवाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं।

अशोक कुलड़िया: हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में युवाओं में पकड़। युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। मूलत: रावतसर के सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं।

अन्य उम्मीदवार: यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सुरा, महारानी कॉलेज जयपुर से छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी व युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रह चुकी पूजा भार्गव, युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव रहे राजेश गुर्जर, युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव रही डिंपल सिंदल सिरोही, सवाईमाधोपुर से आशीष बैरवा, जैसलमेर से विकास व्यास, नागौर से राजेश रलिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय जैन, जयपुर ग्रामीण से चंद्रप्रकाश मीणा व झालावाड़ के अरबाब खान आदि शामिल है। 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक