नए साल की शुरूआत शीतलहर के साथ, कई जिलों में तापमान में लगात्तार गिरावट दर्ज

जयपुर। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि शीतलहर और घने कोहरे के साथ नए साल 2023 का आगाज हुआ है। नए साल के साथ रात के तापमान में 1.0 न्यूनतम डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही फतेहपुर सीकर जिला प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा है। दूसरे स्थान पर चुरू जिले का रात का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा है। पाली जिले का रात का तापमान अन्य जिलों से अधिक 11.6 डिग्री रहा, पाली जिले का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा है।

आपको बता दें कि पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। अगर राजस्थान से हटकर बात करें तो काश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। उसी बीच नए साल में पर्यटकों की भारी भीड़ चार चांद लगा दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा में के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड के कारण लोगों में ठिठुरन देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल में जोरदार सर्दी पड़ने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर चलने का अनुमान है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक