भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में पीएम मोदी ने बताया

एमपी। बड़वानी विजय संकल्प महारैली को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस महारैली में उन्होंने कहा , आज बड़वानी आया हूं, तो मैं सबसे पहले मध्य प्रदेश भाजपा को बधाई देना चाहता हूं। MP भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है।

ये भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। आप लिखकर रख लीजिए, आपसे किए हुए सारे वादे पूरे होंगे और ये मोदी की गारंटी है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है। ये भाजपा सरकार का गौरव है कि इस पुण्य दिन को हमें जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का अवसर मिला है। जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, जिस आदिवासी समाज की कांग्रेस ने कभी परवाह नहीं की… उस आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है।
मध्य प्रदेश के ये चुनाव सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। ये चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाले चुनाव हैं। कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के जिम्मेदार हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा है जो एमपी को अंधकार से निकाल कर लाई है।