World Osteoporosis Day 2023 : ऑस्टियोपोरोसिस होने पर इन 5 फूड्स को करें अपने डाइट में शामिल

Osteoporosis एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिससे हमारी हड्डियां कैल्शियम खोना शुरू कर देती हैं। कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियां लगातार कमजोर होती चली जाती हैं और इससे हमारी बोन हेल्थ पर बेहद बुरा असर पड़ता है। दुनियाभर में इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। वहीं बात करें भारत की तो लगभग 1 करोड़ लोग यहां भी ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से जूझ रहे हैं।

हालांकि 35-40 साल की आयु के बाद हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। इस आयु के बाद हमारी हड्डियां अपना कैल्शियम खोना शुरू कर देती हैं। जिससे हमारी हड्डियों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसी अवस्था में हमारी हड्डियों में फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। आज हड्डियों के कमजोर होने की वजह विटामिन-डी की कमी, शराब और धूम्रपान भी हैं। वहीं बात करें महिलाओं की तो इसकी चपेट में अधिकांश महिलाएं आ रही हैं। विशेषकर मेनोपॉज के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव भी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ा देते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कैल्शियम की कमी को पूरा कर देंगे।
कैल्शियम से भरपूर 5 फूड्स
1. दूध और दूध से बने उत्पाद
दूध, दही, पनीर और मक्खन जैसे फूड्स में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों से गायब हुए कैल्शियम को पूरा करने का काम करता है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। हमें रोज दिन में एक कप दही और 1 गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
2. नट्स
नट्स में कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस भरपूर होते हैं। जो हमारी हड्डियों को पूरा पोषण देने का काम करते हैं। यदि आप ऑस्टियोपोरोसिस के कारण कमजोर हुई हड्डियों से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ चुनिंदा नट्स जैसे- बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश आदि को जरूर शामिल करना चाहिए।
3. केला
केला कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो इसे हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन फूड बनाते हैं। यदि आप रोजाना 2 केले को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो इससे आपको दिन भर के लिए जरूरी कैल्शियम की पूर्ति हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से परेशान व्यक्ति को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए।
4. ऑयस्टर
Osteoporosis समुद्र में पाया जाने वाला ऑयस्टर कैल्शियम से भरपूर होता है। ऑस्टियोपोरोसिस की वजह से कमजोर हुई हड्डियों को मजबूत करने के लिए ऑयस्टर का प्रयोग किया जा सकता है। आपको बाजार में ऑयस्टर सेल से तैयार गोलियां भी आसानी से मिल जाएगी।
5. साबुत अनाज
क्विओना और ऐमारैंथ जैसे साबुत अनाज भी कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं। एक कप क्विनोओ में आपको 17 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल जाता है। इसके अलावा इसमें मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्वों भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो हमारी हड्डियों से स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |