संजय शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय दाहिमा ब्राह्मण महासभा के युवा जिलाध्यक्ष

भीलवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के राष्टीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच तथा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकुर बहड व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष यज्ञदत्त दायमा के निर्देशानुसार सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए अध्यक्ष संजय शर्मा को भीलवाड़ा युवा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
