दिव्या खोसला यारियां 2 का टीजर प्यार-दोस्ती से भरपूर

वर्ष 2014 में आई हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म यारियां लोगों को खूब पसंद आई थी। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के गानों से लोग काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं फिल्म की कहानी भी काफी अच्छी थी। हाल ही में यारियां 2 को लेकर एक समाचार आई थी, जिसमें कहा गया था कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।

इसी बीच यारियां 2 के मेकर्स ने ये टीजर रिलीज कर दिया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मिजान जाफरी, पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां 2 का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इसे देखकर लग रहा है कि इस बार यारियां की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। फिल्म में दिव्या खोसला एक बार फिर अपनी खूबसूरती और मासूमियत के साथ नजर आएंगी।

वहीं इस टीजर में कई नए चेहरे भी नजर आए हैं। यारियां 2 के टीजर में साउथ की विंक गर्ल प्रिया वारियर भी नजर आ रही हैं। ऐसे में फैन्स और भी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म के पहले भाग का निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने ही किया था। लेकिन इस बार निर्देशन की कमान संभाली है विनय सप्रू और राधिका राव ने। बता दें कि हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने करीब 40 करोड़ का बिजनेस किया।

कम बजट में बनी यारियां हिट साबित हुई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लोग यारियां 2 को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की मुख्य अदाकारा दिव्या खोसला कुमार की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहती हैं अपने प्रशंसकों के साथ। उनकी हर पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक