नहीं रही अक्किनेनी नागार्जुन की बहन, एक्टर पर टूटा गमो का पहाड़

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – तमिल और तेलुगु फिल्म स्टार अक्किनेनी नागार्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है। साउथ एक्टर अक्किनेनी राव और अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा लंबे समय से बीमार थीं। मंगलवार को उनका निधन हो गया।

अक्किनेनी नागार्जुन की बहन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं. लेकिन 17 अक्टूबर 2023 को वह इस बीमारी से जंग हार गईं और उनकी मौत हो गई। अक्किनेनी परिवार में इस वक्त दुख का माहौल है. मालूम हो कि नागा सरोजा अक्किनेनी नागार्जुन की बड़ी बहन थीं। एक्टर के कुल पांच भाई-बहन हैं। सरोजा तीसरी बहन हैं।
अक्किनेनी नागार्जुन के पिता का नाम अक्किनेनी नागेश्वर राव है। उन्होंने साल 1949 में अन्नपूर्णा अक्किनेनी से शादी की। अक्किनेनी नागार्जुन की मां का निधन साल 2011 में हो गया। उनके कुल पांच भाई-बहन हैं। सत्यवती, नागा सुशीला, नागा सरोजा, वेंकट और नागार्जुन। अब एक बहन ने एक्टर को हमेशा के लिए छोड़ दिया है।
अक्किनेनी नागार्जुन का परिवार
अक्किनेनी नागार्जुन के परिवार की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी मशहूर साउथ एक्टर नागा चैतन्य की मां से हुई थी। लेकिन साल 1990 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस और डांसर अमला अक्किनेनी से शादी की।