गर्भवती महिला कर्मी की ट्रांसफर पर स्वास्थ्य विभाग की हो रही किरकिरी

भिलाई। स्वस्थ्य विभाग के लिए इलाज में लापरवाही और नियुक्ति से इतर सेवा आम बात है। लेकिन अब एक महिला से भेदभाव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग  ने एक 6 महीने की गर्भवती महिला कर्मी का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू चतुर्वेदी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। वह 6 महीने की गर्भवती है, स्थानांतरण के बाद उसने यह जानकारी विभाग के सभी अधिकारियों को लिखित में दे दी थी। बावजूद इसके महिला का स्थानांतरण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया है। जबकि आरक्षक पति के स्थानांतरण पर पर हाई कोर्ट से रोक लगा दी है। करीब 12 वर्ष तक की सेवा के बाद अब उसे राजनांदगांव स्थानांतरण कर दिया गया है।

बता दें की लगभग 13 साल पहले ही नक्सली घटना में उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के एक साल बाद 2010 में महिला कर्मी को दुर्ग में अनुकंपा नियुक्ति मिली। जिसके बाद से वह दुर्ग सीएमएचओ कार्यालय के स्थापना सेक्शन में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ रही हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक