CG विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान




स्क्रीनिंग कमेटी में ज्यादातर प्रदेश के बाहर के ही नेताओं को जगह दी जाती है, ताकि फैसला लेने में पारदर्शिता रहे और किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रभाव में फैसले ना लिए जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन AICC के महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति CWC के सदस्य हैं। वे इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। वह दो बार सांसद के रूप में और तीन बार दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए। माकन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नेटा डिसूजा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले वो महिला कांग्रेस में ही महासचिव थीं। नेटा को सीनियर कांग्रेसी नेत्री सुष्मिता देव के इस्तीफा के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। नेटा कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुकी हैं। वे प्रदेश की सियासत को भी समझती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।