अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में गुरूवार को तालाब से किशोरी का उतराता शव बरामद हुआ है। आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ही संदिग्ध किशोरी की पहचान कर ली गई।

किशोरी पास के ही रसूलपुर भदौरा गांव की रहने वाले चांदनी के रूप में हुई। आस-पास के लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व किशोरी बकरी चराने के लिए घर से बाहर निकली थी। देर रात तक आस-पास के लोगों ने किशोरी की खोजबीन की थी पर पता नहीं चल पाया था। गुरूवार दोपहर को तालाब में शव देखा तो शोर मचाया तब इस मामले की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।सीतापुर, अमृत विचार। जिले के थाना रामकोट अंतर्गत गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मृत्यु हो गई और उसकी मां घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।
पुलिस के अनुसार तुरंतनाथ (30) पुत्र गजराज निवासी फतेहपुर थाना महोली अपनी मां की आंख का इलाज कराने सीतापुर जा रहा था। ग्राम अर थाना के पास एक अज्ञात वाहन से उसकी बाइक को टक्कर लग गई इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई । उसकी मां को पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।