बदमाशों ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने लुटे गहने

राजस्थान : राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपराधियों ने उसे अपनी कार में बिठाया और बाद में लूट कर महिला को उतार कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक महिला को बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। फिर उसके गहने लूट कर उसे मानपुर थाना के पास छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद से मानपुर थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पीड़िता दिल्ली के सरोजनी नगर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी हैं। वह दिल्ली जाने को घर से निकली थी। बालाजी मोड़ पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थीं। तभी एक सफेद रंग की कार में तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। फिर चलती कार में महिला के गहने उतरवा कर लूट लिया। इसके बाद महिला को मानपुर थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में की है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक