अज्ञात महिला ने निहंग सिंह की बच्ची को किया अगवा, CCTV आई सामने

जालंधर। जालंधर के किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह की 6 से 7 साल की बच्ची को एक अज्ञात महिला बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गई। अज्ञात महिला द्वारा बच्ची को अपने साथ ले जाने की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है। निहंग सिंह ने थाना 8 में अपनी बच्ची के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस ने बच्चे की फोटो सभी पुलिस थाने और कंट्रोल रूम पर सूचना के आधार पर हर जगह भेज दी है। निहंग सिंह के साथी ने बताया कि अज्ञात महिला उनके साथी को रास्ते में मिली थी और महिला की हालत बहुत खराब थी। अज्ञात महिला को जोत सिंह कल अपने घर ले गया और वह खुद मंडी में काम करने चला गया। इसके बाद अज्ञात महिला कल उसकी 6 से 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गई।
लड़के के पिता जोत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी 6 से 7 साल की है और उसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और बेटी की फोटो सहित उसने अपना नंबर भी शेयर किया है और लोगों से अपील की है कि उसकी बेटी अगर मिलती है तो उसे जल्द ढूंढ कर उसके पास पहुंचा दिया जाए। थाना आठ के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कल की मंडी में काम करने वाला जो सिंह अज्ञात महिला को अपने साथ घर ले गया था । 12 से 1 बजे के करीब महिला उसकी बच्ची को लेकर घर से चली गई। अभी भी बच्ची वह महिला गायब है। बच्चे की फोटो और उसकी जानकारी रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित बाकी सभी जगह दे दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक