शहर में शोभायात्रा निकाली गई, लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ भगवान आदिनाथ स्वामी और मुनि सुव्रत स्वामी के दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शहर के जूना मंदिर में शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के दिगंबर जैन जूना मंदिर में वेदी शुद्धि विधान, भगवान की प्रतिष्ठा महा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय उत्सव के तहत जूना मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजा की गई। विश्व शांति महायज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा।
इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति की धुनों पर नृत्य भी किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान को पालकी में विराजमान किया। शोभायात्रा के समापन पर जूना मंदिर में भगवान आदिनाथ और मुनि सुव्रतनाथ स्वामी की मूर्तियां स्थापित की गईं। प्रतिष्ठााचार्य पंडित भागचंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से भगवान की प्रतिमाओं को वेदी पर प्रतिष्ठित किया। जूना मंदिर ट्रस्ट मंडल ने इस दौरान राजकुमार पतंगिया और राजेंद्रकुमार कोरिया परिवार को सम्मानित किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक