मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शांतिवन पहुंच कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रनिर्माता …पंडित जवाहर लाल नेहरू- श्रीमती सोनिया गांधी के शब्दों में… pic.twitter.com/R7r8wGtNA2
— INC TV (@INC_Television) November 14, 2023
हर 14 नवंबर को भारत में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस या चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, ऐसे में बच्चे भी उन्हें पसंद करते थे, वे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
यूनिवर्सल चिल्ड्रन डे साल 1954 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की ओर से घोषित किया गया था। जिसका उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की भलाई, पालन-पोषण और जीवन बेहतर बनाने के प्रति जागरूकता पैदा करना था। यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की ओर से पहली बार 20 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया गया था, लेकिन साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, भारतीय संसद ने पहले प्रधानमंत्री की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें, पंडित 1954 में, नेहरू की निधन के बाद, भारत सरकार ने जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य देश में बच्चों की भलाई, शिक्षा और उनके मानसिक और शारीरिक विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना है।