लिफ्ट दी, फिर इज्जत लूट ली…महिला को रास्ते में उतारकर भागे हैवान

  • पीड़ित महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

सतपुली: उत्तराखंड के इस शहर में महिला के साथ दरिंदगी की मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने रेप करने के बाद उसको रास्ते में ही उतार दिया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार दूसरे युवक की तलाश जारी है।

कल्जीखाल ब्लाक की मनियारस्यूं पटटी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के एक आरोपी को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी ने बताया कि मनियारस्यूं क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो युवकों पर बीती 30 अक्तूबर को दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए 4 नवंबर को राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने 30 अक्तूबर को उसे सतपुली से घंडियाल जाने के लिए अपनी टैक्सी में बैठाया।

महिला का आरोप है कि युवकों ने अन्य सवारियों को रास्ते में उतार दिया था। इसके बाद दोनों युवकों ने रास्ते में महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी। जिस पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए रेगुलर पुलिस को भेजा।

यह मामला 7 नवंबर को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। शुक्रवार को मामले के एक आरोपी को मनियारस्यूं स्थित उसके गांव से सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक