घर में लगी आग: लील ली 3 लोगों की जान 2 की हालत गंभीर, भयानक मंजर दिखा

मोतिहारी: मोतिहारी जिले के घोड़ासहन इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना घोड़ासहन रेलवे गुमटी रोड पर स्टेट बैंक के पास की है। शनिवार सुबह सुबोध पंडित के घर में रुई के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। और फिर देखत ही देखते पूरे घर में फैल गई। जिसमें सुबोध पंडित, पुत्र रौशन, बहू और पत्नी बुरी तरह झुलस गए।

इलाज के दौरान परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें सुबोध की पत्नी, बेटा और बहू शामिल है। सुबोध परिवार संग काठमांडू में रहते हैं। और कल ही घोड़ासहन आया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। रुई के गोदाम में भड़की आग ने कब पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया पता ही नहीं चला। औऱ फिर पूरे घर में आग फैल गई। मौजूद लोगों को इतना वक्त भी नहीं मिला कि वो घर से निकल पाते। और आग में बुरी तरह झुलस गए।

घर से आग की लपेटें निकलती देख दमकल विभाग को अगलगी की सूचना दी गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। और पूरे इलाके में हड़कंरप मच गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक