Happy Birthday Swapnil Joshi : रामायण से स्वप्निल ने शुरू किया था अपना अभिनय का सफ़र

मराठी एक्टर स्वप्निल जोशी 18 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. स्वप्निल रामानंद सागर के सीरियल में कुश के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने छोटी उम्र में ही छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमा लिया था। स्वप्निल जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

इसके बाद स्वप्निल 1993 में रामानंद सागर के सीरियल ‘कृष्णा’ में श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आए। स्वप्निल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। लोग उन्हें कृष्ण के रूप में बहुत पसंद करते थे। इस सीरियल से स्वप्निल घर-घर में मशहूर हो गए। लोग उन्हें भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे। आज भी लोग उन्हें कृष्ण के रूप में ही पहचानते हैं।

इसके बाद स्वप्निल कई सीरियल्स में नजर आये। स्वप्निल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर ने कॉमेडी शो भी किए हैं. इन सबके अलावा उन्होंने रेडियो पर ‘द स्वप्निल शो’ भी होस्ट किया। लेकिन स्वप्निल आज भी अपने कृष्ण के किरदार के लिए जाने जाते हैं।

स्वप्निल ने 2005 में अपर्णा जोशी से शादी की। लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद स्वप्निल ने लीना आराध्या से दूसरी शादी की। स्वप्निल जोशी के दो बच्चे भी हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक