टोल कर्मियों ने जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों को पीटा तो धरने पर बैठ गए लोग

नारनौल। 148b पर नांगल चौधरी के समीप बने टोल टैक्स का विवादों से पुराना नाता जुड़ा है। कई बार यहां लड़ाई झगड़े की खबरें आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जब जनता सरकार मोर्चा के सदस्य देवेंद्र बल्हारा अपने साथियों के साथ टोल से गुजरे तो आपसी कहासुनी हो गई और उसी दौरान आपस में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसकी सूचना बल्हारा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी और रात से ही जनता सरकार मोर्चा के सदस्य टोल पर एकत्रित होने शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में जनता सरकार मोर्चा के सदस्य टोल पर पहुंचे और टोल को फ्री करवा वहां पर धरना शुरू कर दिया और तकरीबन 18 घंटे तक टोल को फ्री रखा गया। भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। तकरीबन 18 घंटे के बाद एसडीएम मनोज कुमार व डीएसपी रणवीर सिंह धरना दे रहे लोगों को समझने में कामयाब रहे और धरना समाप्त करवाया।
जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों ने टोल कर्मियों के खिलाफ उनके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 12 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है और डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा तकरीबन 30 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। जिसमें उन्होंने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। दोषियों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीम मनोज कुमार ने कहा कि रात को किसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों व जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों के बीच आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर इन लोगों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए यहां धरना दिया था और इनकी जायज मांगों के आधार पर इन्हें समझा कर धरना समाप्त करवा दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक