पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान

लखनऊ: देश में करीब आते लोक सभा चुनाव के साथ ही सियासी सरगर्मियां भी शुरू होने लगी हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। उन्होंने लोक सभा चुनाव प्रत्याशियो को भी उतारने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा सियासी दांव भी खेल दिया है।

वर्ष 2017 में योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के DGP बने सुलखान सिंह ने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी (BLP) के नाम से नया दल बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग भी की है। उनकी इस मांग को बड़ा सियासी दांव माना जा सकता है।
बांदा में एक प्रेस वार्ता में पूर्व नौकरशाह सुलखान सिंह ने कहा कि वह आने वाले लोकसभा और विधानसभा में अपनी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतारेंगे। बुंदेलखंड के सभी जिलों से उन्होंने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।