मप्र की 230 अनाज मंडियों में आज खरीदारी नहीं: प्रदेश के 25 हजार व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा

मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश की कुल 230 अनाज मंडियों में सोमवार से करीब 25 हजार व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया है। मंडी फीस डेढ़ की बजाय 1% करने, निराश्रित शुल्क खत्म करने समेत कुल 11 मांगों को लेकर व्यापारियों ने अनिश्चितकाल के लिए अनाज की खरीदी बंद की है। भोपाल की करोंद अनाज मंडी में नीलामी नहीं हुई। दो दिन पहले ही यहां व्यापारियों के खरीदी नहीं करने का अनाउंसमेंट करा दिया था। इसलिए किसान भी अनाज लेकर नहीं पहुंचे। इस कारण मंडी में विरानी छाई हुई है।
मप्र सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यापारी खरीदी बंद रख रहे हैं। महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने बताया, अभी सरकार मंडी शुल्क 1.5% ले रही है, जिसे 1% करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। दूसरी ओर, निराश्रित शुल्क समाप्त करने की मांग भी है। यह करीब 50 साल अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है। इसका क्या उपयोग हो रहा, यह जानकारी भी नहीं दी जाती। इनके समेत 11 मांगें हैं, जिन्हें लेकर सोमवार से अनाज की खरीदी बंद कर दी गई है। 25 हजार से ज्यादा व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही इनसे जुड़े हम्माल-तुलावटी भी काम नहीं कर पाएंगे।
भोपाल मंडी में नहीं पहुंचे व्यापारी
भोपाल की करोंद अनाज मंडी भी सोमवार से अनिश्चितकालीन बंद हो गई। मंडी के व्यापारी भी खरीदी करने नहीं पहुंचे। व्यापारी संजीवकुमार जैन ने बताया, प्रदेश स्तरीय आह्वान पर भोपाल ग्रेन एंड ऑयल सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ने भी मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। इसे लेकर शनिवार को ही मंडी में अनाउंसमेंट करा दिया था। आज अनाज की नीलामी नहीं हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक