4 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी, आईएमडी की रिपोर्ट

दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, साइक्लोन मिधिली बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से त्रिपुरा और मिजोरम के हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब इसके उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का मैच खेला जाना है। यहां मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

द वेदर चैनल की ताजा भविष्यवाणी कहती है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच साफ आसमान के नीचे खेला जाएगा। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार दोपहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो धीरे-धीरे सूर्यास्त के आसपास 28 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा और उसके बाद इसमें और गिरावट आएगी। क्रिकेट फैंस के लिए काफी राहत देने वाली खबर यह है कि यहां बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। मैच के दौरान यहां हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी और ह्यूमिडिटी 42% तक रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार के कई स्थानों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। कराईकल क्षेत्र में मध्यम बारिश हुई। पुडुचेरी में बहुत हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में नामक्कल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इरोड में क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक