झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़

रांची (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन पर निकली सुरक्षा बलों की टुकड़ी को आईईडी विस्फोट के जरिए उड़ाने का प्रयास किया। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा लेकर फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की फायरिंग में कई नक्सली जख्मी हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा बलों की फायरिंग के बाद नक्सलियों का दस्ता भाग खड़ा हुआ। इसके बाद घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा, मारादिरी, मेरालगाड़ा, हाथीबुरू, तिलयाबेड़ा, टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेंगड़ा, लुइया आदि इलाकों में 10 अक्टूबर से बड़ा अभियान शुरू किया गया है।

हालांकि, पिछले दो महीनों में नक्सलियों द्वारा इस जिले में आईईडी विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक