रंजिश में होटल व्यवसाई पर बांके से हमला, हालत गंभीर

बहराइच। जिले के सुजौली गांव निवासी होटल संचालक की दबंगों ने रंजिश में बुधवार को पिटाई कर दी। बांके से भी हमला किया। होटल संचालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली निवासी लकी पुत्र अकबर अली क्षेत्र के ही बाबा कुट्टी में होटल का संचालन करते हैं। लकी की रंजिश क्षेत्र के तीन लोगों से चल रही है। बुधवार को लकी होटल पर बैठा काम कर रहा था। तभी इरशाद, अख्तर समेत अन्य पहुंचें। सभी ने बांका और लाठी से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल होटल संचालक ने थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक