पृथ्वी की तरफ आ रहा खतरा

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने Asteroid 2023 WN2 नामक एक क्षुद्रग्रह के बारे में चेतावनी दी है जो तेजी से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है।
NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के मुताबिक, क्षुद्रग्रह 2023 WN2 आज (26 नवंबर) 2.8 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजर सकता है।
यह वर्तमान में लगभग 53,651 किमी/घंटा की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

एस्ट्रॉयड 2023 डब्ल्यूएन2 अपोलो क्षुद्रग्रह परिवार का हिस्सा है और इसका व्यास लगभग 472 फीट है, जो एक इमारत के आकार के बराबर है।
क्षुद्रग्रहों की निगरानी के लिए नासा पृथ्वी और अंतरिक्ष में स्थित विभिन्न दूरबीनों का उपयोग करता है।
नासा तब चेतावनी देता है जब कोई क्षुद्रग्रह बृहस्पति और मंगल की कक्षाओं के बीच क्षुद्रग्रह बेल्ट से भटक जाता है और पृथ्वी के 8 मिलियन किलोमीटर के भीतर आ जाता है।

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 1.3 मिलियन से अधिक क्षुद्रग्रह खोजे जा चुके हैं, जिनमें से कुछ क्रिकेट के मैदान जितने बड़े हैं।
क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौर मंडल की निर्माण स्थितियों के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं।
क्षुद्रग्रह बेल्ट में अधिकांश क्षुद्रग्रह लोहे और निकल जैसी धातुओं से बने होते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक