भागीदारी लोकतंत्र की आधारशिला

चण्डीगढ। प्रदेश कार्यकारणी की सदस्य व गेल की पूर्व डायरेक्टर बन्तो कटारिया ने कहा की जन-भागीदारी की अवधारणा का अर्थ है, नीतियों के कार्यान्वयन में जनता की सामूहिक भूमिका। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की नीतियों को लागू करने का केंद्रीय पहलू जनशक्ति का समुचित और बेहतर उपयोग करना रहा है। बन्तो कटारिया ने कुरुक्षेत्र से लोक सभा सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करी । उन्होंने कहा की भाजपा हाई कमान ने सांसद नायब सिंह सैनी जी के कार्य कुशलता और मेहनत को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा हैं। बन्तो कटारिया ने कहा की सभी क्षेत्रों में चल रहे जन संवाद की सतत प्रक्रिया के बिना जन-भागीदारी अधूरी है। वास्तविक सहभागी शासन, जमीनी हकीकत को समझने के लिए जनता के साथ नियमित संवाद करने की प्रक्रिया पर आधारित है, जिसके बाद मुद्दों के विश्लेषण के आधार पर पॉलिसी पेपर्स तैयार किए जाते हैं और फिर ज्वलंत मुद्दों से निपटने के लिए सही सुझाव दिए जाते हैं। विभिन्न माध्यमों से सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए जनता और सरकार के बीच इस संवाद को निरंतर बनाए रखने का व्यापक ध्यान रखा है।

इसका एक सटीक उदाहरण पीएम फसल बीमा योजना है। बन्तो कटारिया ने कहा की जनता को अपने लक्ष्य तक ले जाने के प्रयास में पीएम मोदी निर्विवाद रूप से सफल रहे हैं। लोक-कल्याणकारी विजन पर आधारित उनके प्रत्येक आह्वान को देश ने हाथों-हाथ लिया है।आम लोगों के जीवन को सहज व सरल बनाने के उनके चिंतन में संपूर्ण देश स्वतः स्फूर्त रूप से जुड़ जाता है। प्रधानमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के अपने पहले उद्बोधन में उन्होंने सभी नागरिको से स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने का आह्वान किया था केवल 60 महीनों में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण के साथ एक जन आंदोलन, जो अब देश में एक लाख से भी अधिक खुले में शौच मुक्त गांवों में परिणत हो चुका है, एक ऐसा कारनामा है, जिसने दुनिया को चकित कर दिया। बन्तो कटारिया ने कहा की एक दूसरा उदाहरण जल-जीवन मिशन का हम ले सकते हैं, जिसने अब तक गांवों में 10 करोड़ से अधिक घरों में नल जल कनेक्शन सुनिश्चित किए है। 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का रिकॉर्ड केवल 18 महीनो में हासिल किया गया। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। वन्तो कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक सरकार को पांच साल के लिए अनुबंध नहीं देता, बल्कि वास्तव मे यह जन भागीदारी है। देश के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जो अटूट विश्वास दिखाया है.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक