अजमेर दिगम्बर जैन समाज ने रथ यात्रा पर वार्षिक कलशाभिषेक समारोह आयोजित किया

राजस्थान   बीर में दिगंबर जैन विकास समिति के तत्वावधान में पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर वार्षिक कलशाभिषेक एवं पार्श्वनाथ विधान और रथयात्रा महोत्सव श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। दिगंबर जैन विकास समिति के संयोजक मिश्रीलाल गदिया ने बताया कि कार्यक्रम में दोपहर पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष तीर्थक्षेत्र नारेली के अध्यक्ष मनीष गदिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके पश्चात विधान का आयोजन किया। महोत्सव में रथयात्रा निकाली गई।

इसमें सारथी राजेंद्र बाकलीवाल परिवार था। रथयात्रा ग्राम बीर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पांडाल पर पहुंची जहां पर दिगंबर जैन संगीत मंडल के निदेशक सुशील पाटनी व संजय पहाड़िया द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।

महोत्सव में शाम को कलशाभिषेक आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अजमेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नवीन गदिया, सुनील गंगवाल, रमेश बाकलीवाल, कमल गंगवाल, मंगलचंद पाटनी, शांतिलाल पाटनी, निर्मल गदिया, लेखराज गदिया, पवन बढारी, दीपक जैन, मनोज अजमेरा, अभय जैन, सुनील गदिया, प्रकाश पाटनी, सुनील कासलीवाल, पंकज गंगवाल, अनिल गदिया, वीरेंद्र जैन टोनी , सुशील गदिया, सुशील दोसी, विवेक बाकलीवाल, प्रकाश गदिया, रवि गदिया, वीरेंद्र गदिया, मनोज कोलानायक, विशाल लुहाडिया, बंटी गदिया, विपिन गदिया उपस्थित थे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक