सीएम धामी ने सुबह -सुबह मुंबईवासियों के साथ किया सूर्य नमस्कार

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।

मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान योग करते हुए सूर्य नमस्कार आसन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु हम सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
इस दौरान मुंबईवासियों ने अपने उत्तराखण्ड… pic.twitter.com/N3nkzGBTS1
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 7, 2023
इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।